राजनांदगांव

1292 विद्यार्थियों का चयन कर स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश पूर्ण
26-May-2022 3:00 PM
1292 विद्यार्थियों का चयन कर स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश पूर्ण

शिक्षक के 70 रिक्त पदों पर 10 जून तक होगी भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 मई। 
शासन के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नये कलेवर में परिवर्तित हैं। हजार मील के सफर की शुरूआत एक छोटे कदम से होती है, इस बात की मिसाल यह योजना है। जिसके माध्यम से बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढऩे की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए गए हैं। जिले में 9 सर्वसुविधायुक्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित हैं। दीवारों को उम्दा पेटिंग से सजाया गया है। वहीं आकर्षक लैब और अध्ययनशील वातावरण बच्चों के लिए प्रेरक है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में विद्यालय की संकल्पना ने धीरे-धीरे मूर्त रूप लिया है। जिले में 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। जिसमें विद्यार्थियों के 2947 सीट के लिए 10 हजार 377 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 1 हजार 292 विद्यार्थियों का चयन कर भर्ती की गई है। जिससे बच्चों एवं उनके अभिभावकों में उत्साह एवं खुशी है। वहीं शिक्षक के 70 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जो 10 जून तक पूर्ण हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में 93, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डोंगरगढ़ में 181।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news