दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा में मनरेगा कर्मियों का सामूहिक इस्तीफा
02-Jun-2022 9:26 PM
दंतेवाड़ा में मनरेगा कर्मियों का सामूहिक इस्तीफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा,2 जून।
दंतेवाड़ा में भी मनरेगा कर्मी संघ के आव्हान पर विगत 2 माह से मनरेगा कर्मियों की हड़ताल अनवरत जारी है। इसी कड़ी में मनरेगा कर्मी महासंघ के निर्देश पर जिले के 178 मनरेगा कर्मचारियों ने गुरुवार को सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय के आंंवरा भाटा स्थित दुर्गा मंडप परिसर में मनरेगा कर्मचारी विगत 4 अप्रैल से हड़ताल पर बैठे हैं।उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की गई थी। परंतु कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष व्यतीत होने के उपरांत भी उक्त घोषणा महज कागजों तक ही सीमित है। इसके खिलाफ मनरेगा कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल छोडक़र पुरजोर विरोध जताया है। गौरतलब है कि संघ की प्रमुख मांगों में रोजगार सहायकों का वेतन निर्धारण और मनरेगा कर्मचारियों को पंचायत कर्मी का दर्जा दिया जाना प्रमुख रूप से शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news