कोण्डागांव

आपातकाल में नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई-लता उसेंडी
25-Jun-2022 9:55 PM
आपातकाल में नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई-लता उसेंडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव,25 जून।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने आपातकाल की अवधि को विस्तार से बताया। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि 25 जून 1975  से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने तक भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की धारा  352 के अधीन आपातकाल लगा दिया था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने इसे भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि कहा था।

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने बताया कि इस काली अवधि के समय कई गैर कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी थी, जिसमें प्रमुख रूप से लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मोरार जी देसाई,अटलबिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी एवं कई नेताओं को गिरफ्तार कर प्रताडि़त किया गया। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने भाईयों समेत तथा स्व. बद्रीधर दीवान समेत सैकड़ों लोगों पर आपातकाल का कहर किस हद तक टूटा था, यह आज इतिहास बन कर रह गया है, उनको यह भी नहीं पता था आपातकाल कब हटेगा और उनकी रिहाई कब होगी।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी ध्रुव, नगरपालिका अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी , जितेंद्र सुराना, मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर, मीनू कोर्राम, प्रतोष त्रिपाठी, संजय मोदी, दिलावर कपाडिय़ा, पार्षद ललित देवांगन,तेज देवांगन, मोहिता पटेल,बबिता मरकाम,रेखा साहू, बसंती ठाकुर, पोल्टु चौधरी,बंटी नाग, विक्की रवानी,नागेश देवांगन,रौनक पटेल, बालसिंह बघेल,यतिंद्र सलाम,संतोष नाग, अशोक ब्रम्ह,निखिल विश्वास, विश्वजीत, विमान हलधर आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news