राजनांदगांव

सडक़ हादसे में दो घायल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल
26-Jun-2022 2:44 PM
सडक़ हादसे में दो घायल, विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 जून।
देर रात तेज बारिश के बीच सडक़ दुर्घटना में घायल पड़े युवकों को खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने अस्पताल पहुंचाया। घटना शुक्रवार रात तकरीबन 9.30 बजे की है। छुरिया इलाके के ग्राम जंतर से बम्हनीभांठा के बीच सडक़ के  नीचे गड्ढे पर पड़े घायलों को कांग्रेस पदाधिकारियों व पीएसओ की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात अपने दौरा कार्यक्रम से गृहग्राम वापस लौट रही विधायक के काफिले को बीच सडक़ पर बाइक गिरी नजर आई। गाड़ी से उतरकर आसपास देखने पर सडक़ के नीचे गड्ढे पर कुबराडीही निवासी अशोक सिन्हा व बनियाटोला निवासी जागेश्वर साहू घायल अवस्था में मिले। दोनों डोंगरगांव से घर की ओर लौट रहे थे, लेकिन अंधेरे और तेज बारिश के चलते वे गड्ढे में जा गिरे थे।

इस घटना में अशोक को काफी चोंट आई थी और वह उठने-बैठने में भी सक्षम नहीं थे। विधायक छन्नी चंदू साहू ने तत्काल सहयोगियों के साथ घायलों को गड्ढे से बाहर निकाला। इस बीच 112 और 108 की मदद ली गई। एंबुलेंस के साथ ही विधायक खुद भी छुरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उन्होंने ड्यूटी डॉक्टर श्री भाटिया को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया। घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही।

उक्त मौके पर ललित साहू, भूपेश जंघेल, उत्तम साहू, मनहरण वर्मा तथा ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी व महामंत्री संजीव गुप्ता ने स्वास्थ्य केंद्र में घायल के इलाज के लिए मदद की। साथ ही एम्बुलेंस व डायल 112 के स्टाफ  ने भी बेहतर कार्य किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news