राजनांदगांव

उदयपुर हत्याकांड, भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
01-Jul-2022 2:48 PM
उदयपुर हत्याकांड, भाजयुमो ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जुलाई।
भाजयुमो उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आतंकवाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री का मानव मंदिर चौक में पुतला दहन किया गया। भाजयुमो नेताओं ने कन्हैया लाल की हत्या का विरोध करते इस घटना की भतर््सना की।

उत्तर व दक्षिण मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह ठाकुर व प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। तालिबानी कारस्तानी का भाजयुमो ने विरोध किया है। गुरुवार को इसे लेकर ही आतंकवाद और राजस्थान के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि  किसी भी राज्य की सुरक्षा व कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय होता है। घटना से पूर्व कन्हैयालाल द्वारा वहां की पुलिस को जान के खतरे की जानकारी दी गई थी, फिर भी इसे अनदेखा किया गया।
जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि तालिबानी मानसिकता भारत में स्वीकार्य नहीं है। दोषियों को जल्द से जल्द से फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, किशुन यदु, शिव वर्मा, विजय रॉय, मणीभास्कर गुप्ता, गोलू गुप्ता, आलोक श्रोती, सुमित भाटिया, गोलू सूर्यवंशी, अशोक निर्मलकर, आशीष डोंगरे, शिवम यादव, चेतन यादव, सूरज नायक, सुमीत आजमानी, आशीष जैन, प्रहलाद सिन्हा, कमलेश लहरे, नितेश नायक, अमितेष झा सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news