राजनांदगांव

मिशन 2023: कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं ने किया चार्ज
04-Jul-2022 3:04 PM
मिशन 2023: कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं ने किया चार्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 जुलाई।
मिशन-2023 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सांगठनिक कसावट लाने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के जरिये एकजुट करना शुरू कर दिया है। सोमवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में सांसद संतोष पांडे समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए चुनावी गुर सिखाए। राजनीतिक रूप से भाजपा सत्ता में लौटने के लिए बेताब है। हालांकि भाजपा में आपसी फूट और मतभेद एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। इस दौरान सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षण एक सामान्य प्रक्रिया है। पूरे देश में पार्टी के अंदर चलते रहता है। प्रदेश के सभी जिलों के साथ राजनंादगांव में भी हो रहा है। इसमें नए और पुराने कार्यकर्ताओं को रीति-नीति से अवगत कराने के लिए भाजपा की कार्यपद्धति को बताने और सरकार की योजनाओं को बताने के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं।

पूर्व सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रशिक्षण की शुरूआत सांसद संतोष द्वारा किया गया।
6को इसका समापन होगा। इस बीच 14 विषयों को लेकर प्रशिक्षण होगा। इस प्रशिक्षण के बाद हम और ज्यादा मजबूत होंगे। प्रत्येक वर्ष ऐसे प्रशिक्षण होता है। इसका चुनाव से कोई तात्पर्य नहीं है। पहले दिन के प्रशिक्षण में प्रदीप गांधी, शशिकांत द्विवेदी, पवन मेश्राम समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news