राजनांदगांव

स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
05-Jul-2022 4:41 PM
स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राजनांदगांव, 5 जुलाई। समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ यूथ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की 120वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख रमेश गंगवानी ने कहा कि स्वामीजी ने अपने दर्शन में विश्व बंधुत्व की भावना को महत्व दिया। साथ ही गरीब के कल्याण को ही ईश्वर की सेवा माना। विवेकानंद ने सदैव लोगों को कर्मशील बने रहने के लिए प्रेरित किया तथा ऐसे शिक्षा पर बल दिया। जिससे विद्यार्थी का चरित्र निर्माण हो सके। स्वामीजी ने अंत समय में भी मानव की सेवा करके अपने प्राण त्याग किए थे।
इस दौरान विकास साहू, प्रताप सोनी, रितेश सोनकर, कमल साहू, राहुल झा, गौरव पंजवानी आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news