राजनांदगांव

प्रतिबंधित प्लास्टिक बिक्री, 3 दुकानों में दबिश, जुर्माना
06-Jul-2022 3:05 PM
प्रतिबंधित प्लास्टिक बिक्री, 3 दुकानों में दबिश, जुर्माना

राजनांदगांव, 6 जुलाई। प्रतिबंधित प्लास्टिक बिक्री करने पर नगर निगम की टीम ने तीन दुकानों में दबिश देकर अर्थदंड लगाया। साथ ही निगम आयुक्त ने व्यापारियों और नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और बिक्री करने से बचने तथा न्यायालयीन कार्रवाई से बचने समझाईश दी।

प्लास्टिक मुक्त नगर की परिकल्पना को साकार करने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित किए जाने नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नगर निगम की टीम गठित की है। गठित टीम प्रतिदिन निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस देकर कार्रवाई कर रहे हंै। कार्रवाई की कड़ी में मंगलवार को प्र. स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा एवं टीम द्वारा श्री साईनाथ प्लास्टिक, बजाज प्लास्टिक तथा कांकरिया प्लास्टिक दुकान में अलग-अलग दबिश देकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करते पाए जाने पर 4-4 हजार रुपए अर्थदंड वसूला गया।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर साफ-सफाई रखने, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग व विक्रय पर प्रतिबंध किए जाने समझाईस देने की कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को श्री साईनाथ प्लास्टिक कामठी लाइन, बजाज प्लास्टिक मछली पसरा एवं कांकरिया प्लास्टिक शनि मंदिर रोड में जा कर अलग-अलग दबिश दी गई, जहां प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करते पाया गया। जिस पर प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री मिश्रा एवं टीम ने कार्रवाई करते 4-4 हजार रुपए अर्थदंड वसूला। उक्त कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कौशल विकास उन्नयन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त महिला समूहों द्वारा कपडे का कैरी बैग का निर्माण किया जा रहा है।
जिसका आप लोग उपयोग करें। जिससे प्लास्टिक कैरी बैग में प्रतिबंध लगेगा। साथ ही महिला समूहों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news