दन्तेवाड़ा

ईनामी नक्सली गिरफ्तार
18-Jul-2022 9:27 PM
ईनामी नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 18 जुलाई। दंतेवाड़ा पुलिस को सोमवार को कामयाबी मिली। पुलिस ने ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी कि मुनगा के जंगलों में संदिग्ध नक्सली घूम रहा है। इसके बाद कटेकल्याण थाना बल और जिला आरक्षी बल तलाशी अभियान पर निकला। पुलिस दल के मुनगा और बड़े गादम के जंगलों के मध्य पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति छिपने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कोसा मंडावी (25) के रूप में हुई। उक्त नक्सली दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना अंतर्गत बड़े गादम गांव का निवासी है। कोसा नक्सली संगठन में बड़े गादम एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय था। उक्त नक्सली के खिलाफ कल्याण थाना में नामजद अपराध है। इसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक, दंतेवाड़ा द्वारा कोसा की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तारी उपरांत उक्त नक्सली को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस वालों को बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news