दन्तेवाड़ा

बड़े बचेली में 68.76 फीसदी मतदान, ली सेल्फी
20-Apr-2024 10:11 PM
बड़े बचेली में 68.76 फीसदी मतदान, ली सेल्फी

14507 मतदाताओं में से 71.20 पुरूष व 66.48 महिलाओं ने मत डाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए चुनाव समाप्त हो गया। शुक्रवार 19 अप्रैल को दंतेवाड़ा के बड़े बचेली तहसील क्षेत्रान्तर्गत 68.76 प्रतिशत मत पड़े।

बड़े बचेली तहसील से मिली जानकारी के अनुसार बड़े बचेली में कुल 22 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक हुए मतदान में बचेली के 14507 मतदाताओं में से 9701 ने अपने मत का प्रयोग किया। 14 हजार से अधिक मतदाताओं में से 4763 पुरूषों व 4938 महिलाओं ने मत डाला। प्रतिशत के मामले में 71.20 प्रतिशत व 66.48 प्रतिशत क्रमश: पुरूष व महिलाओं ने मत दिया। नगर में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। बुजुर्गों ने भी अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपना बहुमूल्य मत दिया। ज्यादा उत्साह पहली बार दे मतदाताओं में था। युवा हो या महिला या बुजुर्ग सभी वोट डालने के बाद सेल्फी लेते दिखे।

इन 22 केन्द्रों मेें सर्वाधिक मतदाता केन्द्र क्रं.135 में 1517 है जिसमें 874 मतदाता यानि 57.61 प्रतिशत वोट पड़े। केन्द्र 132 में 1373 में से 876 ने मतदाताओं ने वोट दिया। केन्द्र क्रं. 120 में 72.91 प्रतिशत वोट पड़े। यहां 1030 में से 751 ने अपने मत का प्रयोग किया। केन्द्र क्रं. 118 में सबसे कम 163 मतदाता है यहां 88.96 प्रतिशत एवं केन्द्र क्रं. 138 आकाशनगर में 168 में से 134 ने वोट डाले वोट प्रतिशत 79.76 प्रतिशत रहा।

जानकारी के अनुसार एनएमडीसी टाउनशिप क्षेत्र में बने मतदान केन्द्रों में इस बार कम मत पड़े। जबकि एनएमडीसी के द्वारा मतदान करने की अपील करते हुए सभी कर्मचारियो को शासन के आदेशानुसार अवकाश दिया जाता है। इसके बावजूद क्षेत्र में कम मतदान हुए।

दोपहर 3 बजे तक ही वोट डालने का समय था, जिसके कारण वोट भी कम पड़ते है। लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक मतदान का समय होना चाहिए। प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारियां एक दिन पूर्व ही कर ली गई थी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी बड़े बचेली पीटीएम कृष्ण राव ने पूरे दिन चुनाव सम्पन्न होने तक सभी केन्द्रों का निरिक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। सारी जगहों पर व्यवस्था किये। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किय गये थे।  छग पुलिस बल एवं सीआईएसएफ के जवान तैनात थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news