रायपुर

जेवर खरीदी के बहाने उठाईगिरी, दो सोने के हार पार
19-Jul-2022 6:25 PM
जेवर खरीदी के बहाने उठाईगिरी, दो सोने के हार पार

भाठागांव क्षेत्र में अज्ञात गिरोह सक्रिय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जुलाई। शहर में एक बार फिर से उठाईगिर गैंग सक्रिय है। भाठागांव क्षेत्र में मौजूद एक ज्वेलरी शॉप में खरीदी के बहाने वहां से दो महंगे गहने गायब करने का मामला पुलिस में पहुंचा है। बताया गया है दो अंजान लोगों ने शॉप पहुंचने के बाद जेवर देखते वक्त हार चुरा लिया। इसकी जानकारी होने पर ज्वेलरी शॉप के संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

पुलिस के बताए अनुसार घटना लगभग दोपहर सवा एक बजे की है। भाठागांव स्थित ओम ज्वेलर्स में दो अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दे दिया। ज्वेलरी शॉप के संचालक जसराज सोनी ने बताया, दो अंजान व्यक्ति उनके शॉप में पहुंचे थे। उन्होंने महंगे जेवर खरीदी करने के बहाने शो केस से गहनों का बॉक्स नीचे उतरवा लिया। बारी-बारी से गहने देखने की बात कहते हुए झांसे में ले लिया। दो में से एक शख्स ने गहने के बॉक्स से दो हार चुरा लिए। इस तरह से आरोपियों ने खरीदी का झांसा देकर उठाईगिरी की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी मिनटों में शॉप से गायब भी हो गए। बाद में उन्हें हार चोरी हो जाने का पता चला। इस बारे में तुरंत थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस शक है कि इस घटना में पेशेवर गैंग का हाथ है। आमतौर पर दूसरे राज्यों में सक्रिय गिरोह ज्वेलरी शॉप में पहुंचकर हाथ सफाई करते हैं। बहरहाल इस मामले में क्राइम ब्रांच की मदद लेकर टीम को जांच में लगाया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news