रायपुर

सोनिया की खातिर तमाशा, कांग्रेस को मिलेगी निराशा- भाजपा
19-Jul-2022 8:08 PM
सोनिया की खातिर तमाशा, कांग्रेस को मिलेगी निराशा- भाजपा

रायपुर, 19 जुलाई। नेशनल हेराल्ड मामले में गुरुवार को ईडी , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी। इसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश भर में प्रदर्शन करेंगे। इसका भाजपा ने विरोध किया है।भाजपा  के मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने इस प्रदर्शन को भ्रष्टाचार के समर्थन में एक और तमाशा ठहराया है। उन्होंने  कहा है कि  सवाल यह है कि यदि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनकी मंडली 2 हजार करोड़ के नेशनल हेराल्ड मामले में पाकसाफ हैं तो उन्हें ईडी की पूछताछ से भय क्यों है? वे इस पूछताछ से क्यों बचना चाहते हैं? न आने के लिए टालमटोल क्यों करते हैं? राहुल गांधी से पूछताछ के पहले से कांग्रेस ने ईडी के खिलाफ बहुत कुछ कहा। पूछताछ के दौरान दिल्ली में खूब नाटक किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, उनका मंत्रिमंडल, विधायक और संगठन अध्यक्ष से लेकर इकाई नेता तक दिल्ली में हंगामा करने पहुंचे। आखिर क्यों? ईडी जिस कानूनी प्रक्रिया के तहत पूछताछ कर रही है, उसमें कांग्रेस बाधा क्यों डाल रही है? क्या राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश के संविधान से ऊपर हैं? क्या इनसे पूछताछ नहीं होनी चाहिये? क्या इन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से बनी सम्पत्ति की बंदरबांट का अधिकार हासिल है? क्या इन पर देश का कानून लागू नहीं होता?

नलनीश ने कहा कि वे कांग्रेस संगठन को अपना सुरक्षा कवच मान रही हैं तो उन्हें समझना चाहिए कि भारत में कानून के ऊपर कोई नहीं है। कांग्रेस के लोगों को भी समझना चाहिए कि वे एक परिवार की खातिर देश के पुरखों के साथ हुए छल को समर्थन दे रहे हैं लेकिन वे न्याय व्यवस्था को प्रभावित नहीं कर पाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news