रायपुर

दूसरे राज्यों में चुनाव कराना यही है भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल
20-Jul-2022 8:11 PM
दूसरे राज्यों में चुनाव कराना यही है भूपेश सरकार का छत्तीसगढ़ मॉडल

अब तक 1.50 लाख लोग जुड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जुलाई। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी विधायक संजीव कुमार झा ने बुधवार को यहां कहा कि प्रदेश में जनता बेहाल है और भूपेश सरकार सुध नहीं ले रही। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता संगठन में कुर्सी के लिए आपसी घमासान या आकाओं के लिए धरना प्रदर्शन से फुरसत मिले तो जनता की सुध ले । सरकार जनता को  चुनावी वादे और मूलभूत सुविधाओं कब देगी। क्या ये ही इनका विकास मॉडल है।  इस मौके पर प्रदेश संयोजक कोमल हुपेंडी भी थे।

 झा ने कहा कि पार्टी के ग्राम संवाद अभियान से करीब 1.5 लाख लोग आम आदमी पार्टी संगठन से जुड़ चुके हैं।और हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के हर गांव के हर घर तक पहुंचना है। प्रदेश के जन जन का सस्नेह सहयोग के लिए आम आदमी पार्टी फंड रेसिंग के लिए जनता के बीच जाएगी। संजीव झा ने आज सीधे ये सवाल किया है और पूछा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सत्ता संगठन में अंदुरूनी कलह अब जग जाहिर है। विभिन्न मुद्दों पर उठे विवादों के बीच प्रदेश की स्थिति अब दो धड़ों में बंट गई है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री की कुर्सी की खींचतान पहले कई महीनों से चल रही है। फिर समय समय पर ईडी का रायपुर या दिल्ली में घेराव और धरना प्रदर्शन की प्रक्रिया अलग चल रही है। लगातार दूसरे प्रदेशों का चुनाव संचालन में मंत्रियों और मुख्यमंत्री  की लगातार भागीदारी ही सरकार के प्रदेश विकास का मॉडल बन गया है।

दग्गज कर्मचारी नेता विजय झा आप में

रायपुर, 20 जुलाई। प्रदेश के दिग्गज कर्मचारी नेता और तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय झा अपने सार्वजनिक जीवन की नई पारी शुरू कर दी है। झा,आज देश में राजनीति को एक नई दिशा देने वाली आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिल्ली के विधायक दीपक झा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के समक्ष सदस्यता ली। झा के आप पार्टी ज्वाइन करने से प्रदेश और राजधानी के  कर्मचारी वर्ग के राजनीतिक झुकाव में बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। सेवानिवृत पर किसी राजनीतिक विजय जुलूस की तरह कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट से उनके घर भव्य रैली के साथ विदाई दी थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news