रायपुर

25 से 29 जुलाई की हड़ताल को लेकर राजधानी के कर्मचारी लामबंद
21-Jul-2022 8:28 PM
25 से 29 जुलाई की हड़ताल को लेकर राजधानी के कर्मचारी लामबंद

रायपुर, 21 जुलाई। अधिकारियों/कर्मचारियों के 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता देयतिथि से लंबित मंहगाई भत्ते एवं गृहभाडा भत्ते को लेकर अधिकारियों/कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक उमेश मुदलियार एवं जिला महासचिव राजेश सोनी के बताया कि इस मांग को लेकर 25 से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिये है। यह आंदोलन कुल 09 दिवसीय होने वाला है जिसमें राज्य के समस्त ब्लाक/तहसील/जिला स्तरीय कार्यालयों में पूर्णतः तालीबंदी करने की तैयारी  है। इस आंदोलन में भृत्य, वाहन चालक, लिपिक, तकनीकी कर्मचारी, शिक्षक, व्याख्याता, स्वास्थ्य विभाग एवं राजपत्रित अधिकारी सभी वर्गो के अधिकारी कर्मचारी पूर्ण रुप से हड़ताल पर जाने लामबंद हो चुक है। मंहगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता 28 माह से प्रदान नही करने के कारण राज्य के कर्मचारियों को प्रतिमाह लगभग 5000-10000 रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है। आर्थिक नुकसान होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन में जाने हेतु विवश होना पड़ रहा है। कर्मचारियों नेताओं द्वारा प्रदेश स्तरीय दौरा कर  अधिकारियो-कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है।

गुरुवार को इंद्रावती भवन नवा रायपुर स्थित विभागों में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसंपर्क किया गया। आज के संपर्क में छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं छ.ग.राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष  कमल वर्मा, संचालनालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  रामसागर कोशले, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष वर्मा, सचिव  जयकुमार साहू, संयुक्त सचिव सुभाष श्रीवास्तव, संगठन सचिव आलोक वशिष्ठ, उप कोषाध्यक्ष  देबाशीष दास, प्रचार सचिव डिकेन्द्र खूंटे, खेल युवा सचिव अमित पाटिल, संयुक्त कर्मचारी संघ के महासचिव  भोलाराम किर, वाहन चालक संघ के  महेन्द्र साहू साथ ही संघ के महत्वपूर्ण अंग सक्रिय साथियों में  ज्ञानीराम परसे, लोकेश वर्मा, श्रीमती जगदीप बजाज, राकेश ध्रुव ने योगदान दिया है।

इसी तरह रायपुर शहर के कार्यालयों में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के रायपुर जिला संयोजक के नेतृत्व में रायपुर के विभिन्न कार्योलयों में दौरा कर कर्मचारियों को 25 से 29 जुलाई के आंदोलन को सफल करने हेतु निर्धारित प्रपत्र में सामूहिक अवकाश हेतु आवेदन पत्र संबंधित कार्यालयों में जमा करने हेतु निर्देश किया गया। आज लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, रायपुर कलेक्टोरेट, कृषि विभाग, जिला कोषालय, पंजीयक कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आयुक्त रायपुर संभाग कार्यालयों में पहुंचकर कार्यालयों में गेट मीटिंग कर आवेदन भरवाकर 5 दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने हेतु सामूहिक अवकाश फार्म भरवाया गया। इस अभियान में  विजय झा के द्वारा आंदोलन में समर्थन प्रदान किया है। इसमेंकर्मचारी नेता  अजय तिवारी, प्रांताध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ,  संजय सिंह प्रांताध्यक्ष, छ.ग.लिपिक वर्गीय शास. कर्मचारी संघ,  चंद्रशेखर तिवारी प्रांताध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्म. संघ,  पंकज पांडे प्रांताध्यक्ष, छ.ग.स्वास्थ्य कर्म. संघ,  उमेश मुदलियार, राजेश सोनी,  विश्वनाथ ध्रुव,  संजय शर्मा,  रामचंद्र तांडी, बी.एल.वर्मा, आलोक नगपुरे, होरीलाल छेदईया,  विमलचंद्र कुण्डु,  आलोक जाघव,  सुनील जरोलिया,  सुंदर र यादव व अन्य कर्मचारी नेता शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news