रायपुर

स्टेशन और बस स्टैण्ड में गिरफ्तार किए गए सहायक शिक्षक, नहीं घेर सके विधानसभा
22-Jul-2022 6:49 PM
स्टेशन और बस स्टैण्ड में गिरफ्तार किए गए सहायक शिक्षक, नहीं घेर सके विधानसभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जुलाई। पुलिस द्वारा हर जिले और राजधानी में भी गिरफ्तार किए जाने से सहायक शिक्षक फेडरेशन विधानसभा घेराव नहीं कर सका। फेडरेशन अपनी मांगो को लेकर आज विधानसभा घेराव के लिए निकले। इस दौरान अन्य जिलों से आये शिक्षकों को राजधानी के रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड में रोका गया है। उधर खबर है कि जीपीएम जिले में संयोजक पीयूष गुप्ता, प्रवक्ता अजय चौधरी के साथ 50 शिक्षकों को रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। भिलाई-3 पुलिस ने प्रदेश सचिव सुखनंदन यादव, जिलाध्यक्ष केके वर्मा, विनोद देवांगन, मोहन यादव, युवराज बेलचंदन, उत्तम ठाकुर को घर से ही उठा लिया। ये सभी शिक्षक वेतन विसंगति, महंगाई भत्ता, ग्रह भाड़ा भत्ता जैसे कई मांगो को लेकर राजधानी में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे हुए हैं। 1,09,000 शिक्षकों में नाराजगी है जिसके कारण आज बूढ़ा तालाब धरना स्थल में एकत्रित हुए और  विधानसभा  के लिए निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। हालांकि पुलिस की कड़ी सुरक्षा भी सप्रे शाला मैदान में है। वज्र वाहन के साथ बैरिकेड लगाए गए। राजधानी पुलिस के मुताबिक इन सभी प्रदर्शनकारियों को सप्रे शाला मैदान के पास ही रोक दिया जाएगा।

बता दें, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में यए प्रदर्शन किया जा रहा है। फेडरेशन का मूल उद्देश्य 109000 सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कराना है। श फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा घोषणापत्र में वादा किया गया था कि सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करेंगे। लेकिन आज तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। 12 मार्च 2021 को शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा वेतन विसंगति को जायज ठहराया गया और जल्द निराकरण की बात कही गई थी। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई।

करीब 1,09,000 शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए कमेटी भी बनाई गई थी। हमारी मांग 11 माह से अटकी पड़ी है। 1 सूत्री मांग वेतन विसंगति दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन हर तरह से लड़ाई लड़ रहा है।

महासमुंद में मजदूर घायल

शिक्षक सहायक फेडरेशन के आंदोलनकारियों को रायपुर पहुंचने से पहले रोका जा रहा है। महासमुंद में बेरीकेड के नीचे दबकर पुलिसकर्मी व मजदूर लोग घायल हो गए। विजय कुमार झा ने आरोप लगाया है कि आप शिक्षकों के लिए रोका छेका जारी किया गया है। तमाम सरकारी दबाव के बाद बरसते पानी में हजारों सहायक शिक्षक वेतन विसंगति दूर कराने बूढ़ा तालाब  घरनास्थल में आंदोलन कर रहे हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news