कोण्डागांव

75 किमी की आजादी गौरव पदयात्रा का श्यामपुर में समापन
13-Aug-2022 10:12 PM
75 किमी की आजादी गौरव पदयात्रा का श्यामपुर में समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 13 अगस्त। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम 9 से 13 अगस्त तक हीरक महोत्सव आजादी गौरव पदयात्रा पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के शीतला माता मंदिर से किया गया तो वहीं इसका समापन श्यामपुर में हुआ।  4 दिन की इस पदयात्रा के दौरान संबलपुर, कुसमा, कचोरा, बनियागांव, दहीकोंगा, राजागांव, बाखरा, बड़ेकनेरा, बड़ेबेंदरी, लखनपुरी, भगदेवा, चिपावंड, मुलमुला, धनपुर, फुकागिरोला, डोंगर सिलाटी, कावरा, करमरी, बवई, सलना, मारागांव होते 75 किलोमीटर की दूरी तय की गई।

जानकारी अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने भारी बरसते के बीच आजादी गौरव पदयात्रा को पूरा किया। पदयात्रा के दौरान गांव गांव में तिरंगे के सम्मान व वीर क्रन्तिकारीयों की बलिदानी को आमजनता व बच्चों के बीच बताया। साथ ही सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने प्रेरित किया।  मोहन मरकाम ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी त्याग तपस्या और बलिदान का पर्याय है। वहीं 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने की अपील के साथ तिरंगे के सम्मान के साथ रखने कि बात कही।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबती मरकाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जिला कांग्रेस महामंत्री गीतेश गांधी, शाकम्भरी बोर्ड सदस्य अनुराग पटेल, सांसद प्रतिनिधि कैलास पोयाम, दशरथ नेताम, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, गजेंद्र राठौर, सगराम मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मंडावी, शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, जिला पंचायत सदस्य रमिला मरकाम, हेमलाल बघेल, माकड़ी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौतम साहू, जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रितेश पटेल, मंडल अध्यक्ष लखु पोयाम, सोमनाथ कोर्राम, गोकुल प्रधान, बुधराम सागर मंडल अध्यक्ष नंदू दिवान, संजय करन, ब्रिज सोढ़ी, योगेंद्र राठौर, जीवन नाग, मंडी अध्यक्ष मंगलु नेताम, वनोपज सहकारी समिति अध्यक्ष धनसु नेताम, ब्रम्हा मरकाम, बंशी यादव, रामकुमार कश्यप, चमरा बघेल के आदि ने मोहन मरकाम के पद यात्रा के दौरान कदम से कदम मिलाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news