बलौदा बाजार

हर्षोल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी
21-Aug-2022 9:54 PM
हर्षोल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 21 अगस्त।
नगर भटगांव मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी। नगर के चौक चौराहों मे मटका फोड़ कार्यक्रम हुआ कृष्णा समिति के लोग भगवान श्रीकृष्ण को रथ पर बिठा कर नगर भ्रमण किये और चौराहों पे बंधे मटका को फोड़ते आगे बढ़ रहे थे 

उनके साथ आगे आगे रामायण मंडली मे भजन कीर्तन चल रहा था। साथ ही पिछे पिछे डीजे के धुन पर ग्वाल बाल नाच गान कर रहे थे। नगर मे ब्राम्हण पारा, पुरानी हटरी, देवांगन पारा, आदर्श कलोनी, साई मंदिर के साथ साथ कृष्णा चौक मे आयोजन रखा गया। नगर मे छोटे छोटे बच्चे कृष्ण राधा का रूप लिये हर गली मे दिखाई दिये साथ ही घरों घर मे भी कृष्ण जन्म मनाया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news