बस्तर

संसदीय सचिव रेखचंद ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई
23-Aug-2022 8:50 PM
संसदीय सचिव रेखचंद ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 अगस्त।
विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास पहुंच जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल सुखद दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से की। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि आज पूरे देश में किसान पुत्र जनहितकारी योजनाओं के जनक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर हर्षोल्लास का माहौल है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के कारण ही प्रदेश के सवा दो करोड़ लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ रही है।

राजीव गांधी न्याय योजना से लोगों को एक नयी राह दिखाई है तो नरवा गरवा घुरवा बारी जैसे योजनाओं से प्रकृति और गौ वंश की रक्षा का जो संकल्प लिया है, वह अतुलनीय है और अन्य राज्यों द्वारा भी इसे अपनाया जा रहा है। श्री राम वन गमन पथ योजना एवं कृष्ण कुंज योजना से छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिकता को नयी ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं। आज ऐसे जनप्रिय एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर वे बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सफल सुखद दीर्घ आयु और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news