बस्तर

बस्तर फेडरेशन ने बनाई आंदोलन के लिए निगरानी समिति
23-Aug-2022 10:00 PM
बस्तर फेडरेशन ने बनाई आंदोलन के लिए निगरानी समिति

मंगलू कश्यप बने अध्यक्ष, आंदोलन को लेकर बनेगी रणनीति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 23 अगस्त।
प्रदेश में एक तरफ आंदोलन चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ बस्तर संभाग मुख्यालय के आंदोलन में कर्मचारी शैलेन्द्र तिवारी, जी एस ठाकुर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आह्वान किया कि हम सभी आपके राज्य के कर्मचारी हैं। हमारी परेशानियों  का भी ख्याल रखने की  जवाबदारी आपकी है। हम आपके समक्ष नहीं मांगेंगे तो किसके समक्ष मांगेंगे। कर्मचारी नेताओ ने कहा कि हम आपके जन्मदिन पर आशान्वित हैं कि हमारे आंदोलन को लेकर सकारात्मक बातें सामने आएंगी।

बस्तर ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने अपने आंदोलन को गति देने के उद्देश्य निगरानी समिति का गठन किया है, जिसके तहत आंदोलन में शामिल समस्त विभागों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को इस आंदोलन निगरानी समिति में शामिल किया गया है। समिति के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ कर्मचारी नेता मंगलू राम कश्यप का नाम शैलेंद्र तिवारी ने प्रस्तावित किया, जिसका सभी उपस्थित कर्मचारियों ने एक स्वर ने प्रस्ताव पारित कर निगरानी समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया।
 
ज्ञात हो कि 22 अगस्त से अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज हुआ है। दूसरे दिन बस्तर ब्लॉक मुख्यालय के मंडी प्रांगण बस्तर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने  उपस्थिति देकर मांगों को लेकर धरना दिया।

इस अवसर पर प्रदीप कुमार मिस्त्री, कैलाश जैन, मनीष वर्मा, नेहरू सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी, लेखराज बघेल, आरती गुप्ता, धीरेंद्र यादव, प्रेमनाथ कश्यप, नित्यानन्द, चरण कश्यप, दुर्गा शंकर तिवारी, टीकम साहू, कमल जोशी, हाजरा खान, उमा तिवारी,भागचंद कश्यप, पिंकी नाग, मन्नू राम नेताम, योगेश हरदाहे, सुनिता रामटेके,  चेती कश्यप, निर्मला ठाकुर, अनिता कश्यप, अजय ध्रुव, अर्चना टिर्की, चुम्मन नाग, संतोष नाग, उमेश दास, पीपी जोशी, मनोज पांडेय, लखेराम बिसाई देवेंद्र ठाकुर, धनेश्वर जोशी, अनिल देवांगन, कन्हैया लाल महेश्वरी, चन्द्र कुमार बांधे, रूपसिंग बघेल,, परमेश्वर जोशी, महेश नाग, जोगेंद्र पांडेय, मनोज पांडेय, राजेन्द्र जोशी,, मनोज मिश्रा, अनिल वर्मा, मनीराम बिसाई, गोवर्धन बघेल, मंजू तिवारी, शेष नारायण तिवारी, अस्तु राम यादव,यसवंत समरथ, कुलधरा मौर्य, शिवराम सिंह मौर्य, विमन ठाकुर, दयानिधि ठाकुर, सीमा मरकाम, रतन राम, समलु राम, इंदु सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news