बस्तर

पलक को अबू धाबी में रजत व युवराज को मलेशिया में कांस्य
26-Aug-2022 9:47 PM
पलक को अबू धाबी में रजत व युवराज को मलेशिया में कांस्य

भाजपा ने बस्तर के खिलाडिय़ों का किया सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 26 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में वल्र्ड यूथ मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में बस्तर की छात्रा पलक नाग एवं यूथ वल्र्ड म्यू थाई चैंपियनशिप में पदक जीत कर आए युवराज सिंह का माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। पलक नाग ने अबू धाबी में आयोजित टूर्नामेंट में रजत पदक एवं  यूथ वल्र्ड म्यू थाई चैंपियनशिप मलेशिया में कांस्य पदक जीतकर भारत सहित बस्तर का नाम रोशन किया है।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि दोनों बच्चों ने रजत व कांस्य पदक जीतकर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश और हमारे भारत देश को गौरवान्वित किया। एक बात की मुझे खुशी है कि पलक नाग जगदलपुर विधानसभा के पहले विधायक डूमर नाग की परपोती है। इन बच्चों के लिए नगर मंडल हमेशा खड़ा रहेगा।

सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नगर मंडल के संग्राम सिंह राणा,आर्यद्र सिंह आर्य, दिगंबर राव, शशि नाथ पाठक, अभय दीक्षित, रोशन झा, योगेश ठाकुर, संतोष बाजपेई, राजपाल कसेर, गीता नाग, कृष्णा राय, सुरेश कश्यप, प्रेम सेठिया, सूर्य भूषण सिंह, मीना विश्वकर्मा, राजेश नाग सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news