बस्तर

विजय पताका फहराने भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित - ब्रम्हानंद नेताम
26-Aug-2022 10:40 PM
विजय पताका फहराने भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित - ब्रम्हानंद नेताम

भाजपा ने आरंभ की चुनावी तैयारी, जगदलपुर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 26 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से तैयारियाँ आरंभ कर दी है। भाजपा जिला कार्यालय में आज जगदलपुर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जगदलपुर विधानसभा प्रभारी का दायित्व पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम को सौंपा गया।

श्री नेताम ने बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अभी से आसन्न चुनाव की तैयारियों में जुट जाने आह्वान किया व एक एक बूथ को मजबूत बनाते हुए संगठन के सभी कार्यक्रमों को गंभीरता से पूरा करने को अत्यंत आवश्यक बताया। बैठक में जगदलपुर, नगरनार, नानगुर व दरभा मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

ब्रम्हानंद नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बिना समय गवांये आज व अभी से जगदलपुर विधानसभा में जीत दर्ज करने जुट जाये। जगदलपुर विधानसभा सीट अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के कार्यों के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटे का समय दें एवं स्थानीय जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन के आये कार्यक्रमों को गंभीरता से पूर्ण करें। बूथ स्तर पर व्यापक रूप से कार्य करना सुनिश्चित हो, इसमें कोई कमी नहीं आये। आसन्न चुनाव में बड़ी विजय का लक्ष्य निर्धारित कर कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि बस्तर अंचल से भाजपा आगामी चुनाव में सभी विधानसभा सीट जीतेगी,भाजपा का एक एक कार्यकर्ता जीत के लिए संकल्पित हैं। बूथ को मजबूत बनाये, विजय का रास्ता वहीं से निकलता है।

वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी व पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने भी बैठक को संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार सुब्रतो विश्वास ने माना।

 बैठक में प्रमुख रूप से विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, दीप्ति पाण्डेय, बाबुल नाग, सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया,सतीश सेठिया, ए जानकी राव,रैदू राम, आशुतोष पाल, आर्येन्द्र आर्य,संग्राम सिंह राणा,आलोक अवस्थी,महेश कश्यप,रोहित त्रिवेदी, महेंद्र सेठिया, नीलांबर सेठिया, अनंत कश्यप,मनोज पटेल, नरेन्द्र पाणिग्राही,राधेश्याम पन्द्रे, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, राजेश श्रीवास्तव,अभय दीक्षित,योगेश शुक्ला, जयराम नाग, गणेश नागवंशी, गणेश काले, रूपेश जैन, संतोष त्रिपाठी, अशोक नवतानी, बृजेश सिंह भदौरिया, शशिनाथ पाठक,प्रकाश झा, सुरेश कश्यप, नवीन ठाकुर, सपन देवांगन, आनंद झा,भुवनेश्वर ध्रुव आदि सहित कार्यकर्ता बडी़ संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news