बस्तर

एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन में बस्तर कलेक्टर ने चयनित टीम को किया विदा
27-Aug-2022 3:07 PM
एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन में बस्तर कलेक्टर ने चयनित टीम को किया विदा

जगदलपुर, 27 अगस्त। हैदराबाद  में आयोजित होने वाले अतिप्रतिष्ठित एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन 2022 के लिए चयनित टीम को कलेक्टर बस्तर चन्दन कुमार के द्वारा कलेक्टर परिसर जगदलपुर से विदा करहैदराबाद के लिए रवाना  किया गया। इस अवसर पर बस्तर कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने टीम के सदस्यों को प्रतियोगिता में विजयी होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए विशेष शुभकामनाये दी।

एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन 2022 में, 10 किलो मीटर , 21.1 किलो मीटर तथा 42.2 किलोमीटर  की श्रेणी में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।  इसदौड़ में देश भर से लगभग 15000 से 20000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कलेक्टर बस्तर द्वारा चयनित 10 सदस्यीय  टीम, जिसमे तीन महिला खिलाडी भी शामिल हैं, 21.1 किलो मीटर तथा 42.2 किलोमीटर  की श्रेणी में मैराथन दौड़ में हिस्सा लेंगे।

इसके अतिरिक्त, एनएमडीसी आयरन एंड स्टील प्लांट, नगरनारसे भी  दो कर्मचारियों का चयन इस स्पर्धा के लिए किया गया है जो कि 10किलोमीटर  तथा 21.1 किलोमीटर की श्रेणी के दौड़ में हिस्सा लेंगे।
फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर में, महिला व पुरुष वर्ग के लिए अलग अलग प्रथम पुरुष्कारराशि2,20,000 /- रूपये,  हाफमैराथन 21.1  किलोमीटर में, महिला व पुरुष वर्ग के लिए अलग अलग प्रथम पुरुष्कारराशि 1,40,000 /- रूपये तथा 10 किलोमीटर की श्रेणी में महिला व पुरुष वर्ग के लिए अलग अलग प्रथम पुरुष्कारराशि 70,000 /- रूपये राखी गयी है।
इसके साथ ही , प्रत्येक श्रेणी में पांचवे रैंक तक विजेताओं को  विभिन पुरुस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

एनएमडीसी लिमटेड, प्रतिष्ठितहैदराबाद मैराथन 2022 केशीर्षकका मुख्य प्रायोजक है। बस्तर के इस टीम के  हैदराबाद आने जाने तथा वहाँ  उनके ठहरने व खाने पीने  की समस्त व्यवस्था एनएमडीसी के द्वारा किया जा रहा है। इसके पूर्व भी, पर्वतारोहीनैना सिंह धाकड़ को माउंट एवेरेंट पर चढ़ाई के लिए तथा  कु. पलक नाग कोआबू धाबी , ्रश्व में आयोजितविश्व मिक्स्ड मार्शल  आर्ट्स प्रतियोगिता की तैयारी के लिए एनएमडीसी के द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। बस्तर कलेक्टर ने,एनएमडीसी के द्वारा बस्तर क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं  को प्रोत्साहन देने के इससार्थक प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की।

कलेक्टर बस्तर श्री चन्दन कुमार जीने अपने उदबोधन में कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय स्तर  की प्रतियोगिताओं  में  स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी बस्तर के विकास क्रम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की रचना करेगा।
एनएमडीसी आयरन एंड स्टील प्लांट, नगरनार के  मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती जी प्रियदर्शिनी ने भी सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएंदी।  

कार्यक्रम में जिलाप्रशासन से सहायक संचालकखेल एवं युवा कल्याण श्री राजेंद्र डेकाटेतथाएनएमडीसी आयरन एंड स्टील प्लांट, नगरनारसे सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) श्री यशवंत देवांगन तथाअन्यवरिष्ठ अधिकारी  उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news