राजनांदगांव

कांग्रेस ने शहर में निकाली पदयात्रा
10-Sep-2022 3:17 PM
कांग्रेस ने शहर में निकाली पदयात्रा

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 सितंबर।
कांग्रेस के भारता जोड़ो यात्रा के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृ़त्व में यात्रा निकाली। कांग्रेस की पदयात्रा शहर के महावीर चौक से शुरू होकर महारानी स्कूल होते हुए रेलवे स्टेशन रोड, कामठी लाइन, सदर बाजार, बसंतपुर थाना, बाल गोविंद चौक, दुर्गा चौक, ब्राम्हणपारा, गांधी चौक से मानव मंदिर चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां पदयात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ रही है। देश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते भारत जोड़ा यात्रा की जरुरत आम लोग भी महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में व्यापक समर्थक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई से देश के उद्योगों के प्राइवेट सेक्टर में बिकने से रोजगार नहीं मिल रहे हैं। इससे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। उस पर केंद्र सरकार तानाशाही दिखाते हुए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर गुलामी जैसी स्थिति निर्मित कर रही है। अंग्रेजों का अनुसरण कर केंद्र की मोदी सरकार देश को गुलामी की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अंग्रेजों वाली सोच से जनता उब चुके हैं। भाजपा की सच्चाई खुलकर सामने आ चुकी है। अब देश की जनता भारत जोड़ो यात्रा से देश में होने वाले बदलाव की ओर देख रही है।

इस दौरान हेमा देशमुख, श्रीकिशन खंडेलवाल, हफीज खान, हरिनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, विकास त्रिपाठी, यहया खान, सविता ठाकुर, झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, शरद खंडेलवाल, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, मधुकर वंजारी, विनय झा, भागचंद साहू, मनीष साहू, महेश साहू, मनीष गौतम, हेमू सोनी, मामराज अग्रवाल आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news