रायपुर
वन कर्मियों का हड़ताल का सपा ने किया समर्थन
11-Sep-2022 6:22 PM
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश चौरसिया ने वन विभाग के दैवेभो श्रमिकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है। चौरसिया ने पत्रकारवार्ता में कहा कि भाजपा से लेकर कांग्रेस की 5 सरकारों ने नियमितीकरण का वादा किया, लेकिन पूरा नहीं किया। इन दैवेभो की संख्या 6500 से अधिक है। जो पिछले 25 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। यदि भूपेश सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तो सपा उग्र आंदोलन करेगी।