राजनांदगांव

कलेक्टर ने सहसपुर गौठान का लिया जायजा
17-Sep-2022 3:12 PM
कलेक्टर ने सहसपुर गौठान का लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 सितंबर।
कलेक्टर डोमन सिंह ने शुक्रवार को डोंगरगढ़ विकासखंड के दौरे पर सहसपुर गौठान देखने पहुंचे। गौठान में महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों और आजीविका मूलक गतिविधियों को देखकर काफी खुश हुए। कलेक्टर ने यहां करेला, भिंडी और धनिया पाउडर की खरीदारी की।

कलेक्टर सिंह ने सिवनीकल में बने गौठान का भी निरीक्षण किया। महिला समूह द्वारा यहां कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं की मांग पर यहां आजीविका गतिविधियों का संचालन के लिए शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने कहा है। साथ ही मुर्गी पालन, बकरी पालन के क्षेत्र में महिलाओं को जोडऩे के लिए शेड निर्माण की भी उन्होंने सहमति दी है। कलेक्टर ने महिला समूहों को उत्साहित करते कहा कि अच्छा प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। उन्होंने महिलाओं को गौठान से जोडक़र अलग-अलग समय में अलग-अलग तरह की गतिविधियों का संचालन करने प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

चिन्हित स्थल का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने डोंगरगढ़ भ्रमण के दौरान डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर परिक्षेत्र में सी-मार्ट संचालन के लिए बनाए जा रहे दुकान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि सुसज्जित व विकसित दुकानों का निर्माण करें। उन्होंने फॉल सीलिंग करने के साथ ही टाइल्स लगाने और रेक बनाने कहा। उन्होंने कहा कि सी-मार्ट का संचालन होने से महिला समूह को एक अच्छे स्थान पर व्यवसाय करने का अवसर मुहैया होगा। कलेक्टर ने इस दौरान डोंगरगढ़ में चिन्हित कृष्ण कुंज के लिए चिन्हित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कृष्ण कुंज को शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थित और विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news