कोण्डागांव

अंदकुरी गांडा समाज मिलन समारोह
18-Sep-2022 8:43 PM
अंदकुरी गांडा समाज मिलन समारोह

कोण्डागांव, 18 सितंबर। प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, अंदकुरी गांडा समाज जिला अध्यक्ष मंगूराम मरकाम, विशिष्ट अतिथि कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल व ग्राम के अन्य समाज के अध्यक्ष व ग्राम के पुजारी उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, हर वर्ष इसी तरह अंदकुरी गांडा समाज का मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। इससे समाज की एकता और अखंडता व सामाजिकता का परिचय व विकास होता है। इस समाज में नवाखाई जोहार भेट संस्कृति का विशेष महत्व रखता है, आदिकाल से यह परंपरा चली आ रही है। नई फसल की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है।

नया खानी पर्व सबसे प्रमुख त्योहार है, खेती किसानी के बाद जब नया फसल पककर तैयार होता है। पहला अन्न इष्ट देवी को चढ़ाते है,ं इष्ट देवी की कृपा से ही समाज की संस्कृति समृद्ध हुई है। इस दौरान समाज के लिए 6.50 लाख का भवन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई व मुख्य मार्ग के किनारे भूमि आबंटन किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि समाज के लिए शासन स्तर से जो भी योजना होगा उसका लाभ प्रदान करूंगा। इसी बीच जनपद जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल के द्वारा कहा गया कि, अंदकुरी गांडा समाज का यह पहल पूरे समाज जनों को एकता के सूत्र में बांधती है।

इस दौरान जिला के पांचों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष व उनके पदाधिकारी और जिला के समस्त ग्राम के मंडल अध्यक्ष व उनके पदाधिकारी तथा अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी, ग्राम के पुजारी और भारी संख्या में समाज के कार्यकर्ता, मसोरा ग्राम के समस्त कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news