राजनांदगांव

लायंस गरबा उत्सव का बिखरेगा जलवा
26-Sep-2022 3:46 PM
लायंस गरबा उत्सव का बिखरेगा जलवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 सितंबर।
  अश्विन नवरात्र पर्व पर इस बार लायंस इंटरनेशनल राजनांदगांव सिटी द्वारा शहरवासियों के गरबा उत्सव के रूप में जबर्दस्त सौगात लेकर आया है। नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में माता रानी की आराधना के लिए नवरात्रि के नौ दिनों तक रास-गरबा की मनोहारी छंटा बिखरेगी। यहां रंग-बिरंगी पोशाक पहन कर आने वाले गरबा नृत्य प्रेमी लोगों को एक-एक स्टेप्स व ताललय के बीच डांडिया की चोंट का जमकर जलवा बिखरेगा। डीजे की धुन व पारम्परिक वाध यंत्रों से निकली स्वर लहरिया हर किसी को नाचने को मजबूर कर देगी।

उक्त होटल में नवरात्रि के पर्व पर फिर से जमकर बिखरेगा। प्रथम दिन 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित उक्त आयोजन के संबंध में गरबा उत्सव चेयरमेन राजेश माखीजा ने बताया कि गरबा उत्सव में आने वाले गरबा नृत्य प्रेमियों के लिए स्पेशल कान्टेस्ट सर्वश्रेष्ठ डांस (पुरूष), सर्वश्रेष्ठ डांस (महिला) एवं बच्चे, सर्वश्रेष्ठ डांस ग्रुप (पुरूष) महिला व बच्चे तथा थीम ड्रेस कोड काम्पीटिशन में रोजाना पुरस्कारों की  की बौछार है। इसके अलावा गरबा प्रेमियों व उनके साथ आने वाली फेमिली के लिए स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं, जहां इन उपलब्धता का लाभ उठा सकते हैं।  इनमें से मेंहदी काउंटर स्वादिष्ट व्यंजनों वाला फूड काउंटर, गरबा नृत्य में प्रदर्शन करने वालों को कवर करने के लिए 360 डिग्री वाला चलायमान कैमरा, इंस्टट फोटोग्राफी बच्चों के लिए मिकी माउस, जम्बिगनेट तथा बैलुन शूटिंग की व्यवस्था प्रमुख है।

कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. पुखराज बाफना, उमेदचंद कोठारी, सुशील पसारी, नंदकुमार अग्रवाल, रत्ना ओस्तवाल है। 

इसके अलावा समाजसेवी शारदा तिवारी, ताहिरा अली, मोना अग्रवाल, निमिषा ठक्कर, तारणदीप अरोरा, मुकेश चौबे, अशोक पवार, राजू जैन आदि का भी सहयोग बना हुआ है।

रीजन चेयरमेन लायन बृज किशोर सुरजन, गरबा उत्सव चेयरमेन राजा माखीजा, कोषाध्यक्ष संतोष लोहिया, लायंस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव प्रकाश सांखला, कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा ने बताया कि नवरात्रि पर्व के दिनों प्रतिदिन देर शाम 7.30 बजे से प्रारंभ होने वाले इस गरबा उत्सव में पधारने वाले सज्जनों के लिए वीआईपी पास की सुविधा दी गई है। 

गरबा उत्सव का आज शाम उद्घाटन 
नवरात्रि पर्व पर प्रारंभ होने वाले लायंस गरबा उत्सव का आज शाम शुभारंभ होगा। गरबा उत्सव का उद्घाटन  बरडिया ज्वेलर्स प्रा.लि. के संचालक तथा गरबा उत्सव समिति के स्वागत अध्यक्ष अनिल बरडिया द्वारा नवरात्र पर्व की प्रथम देवी मां शैलपुत्री की पूजा वंदना कर किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधान संपादक सुशील कोठारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सागर चितलाग्या, सुनील बैद, निकलेश बरडिया,  अमित पंजवानी, मनोज गोलछा तथा अन्य लोग शामिल रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news