राजनांदगांव

जिलाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड, जिला साहू संघ की वार्षिक आमसभा
29-Sep-2022 3:13 PM
जिलाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया रिपोर्ट कार्ड, जिला साहू संघ की वार्षिक आमसभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 सितंबर।
जिला साहू समाज राजनांदगांव का वार्षिक आमसभा साहू सदन में पूर्व जिलाध्यक्ष व डोंगरगांव के पूर्व विधायक खेदूराम साहू की अध्यक्षता में गत् दिनों आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष कमलकिशोर साहू ने अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में किए गतिविधियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल में 2 वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के कारण समाज द्वारा कोई बड़ा आयोजन नहीं हो पाया, किन्तु कोरोना संक्रमण काल के दौरान कोरोना पीडि़ों की सेवा के लिए एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ करना, ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था,  सूखा राशन वितरण, टीकाकरण के प्रति जनजागरूकता लाने किए गए कार्यों के लिए जिला साहू संघ राजनांदगांव को शासन-प्रशासन द्वारा कई सम्मान प्राप्त हुआ है। 36 माह मे कराए गए 38 कार्यों की उन्होंने जानकारी दी। जिसमें विकास कार्य के अलावा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, निर्धन कन्या विवाह, सरल व सुगम न्याय प्रणाली, पारदर्शी सुशासन, आय के स्त्रोत बढ़ाने योजनाबद्ध किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया।

कोषाध्यक्ष विवेक साहू ने जिला साहू संघ द्वारा विगत 3 वर्ष में की गई आय-व्यय का आडिट रिपोर्ट का पठन कर विस्तृत जानकारी दी, जिसे ध्वनितमत से अनुमोदन किया गया। आमसभा में आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी गई। जिसके तहत डेथ फ्रीजर व नि:शुल्क मुक्तांजलि वाहन, स्कूल संचालन, नि:शुल्क कर्मा पैथोलॉजी, अतिथि कक्ष का निर्माण, लाईब्रेरी प्रारंभ, कैरियर गाईडेंस व नि:शुल्क कोचिंग चलाए जाने जैसे कार्य को शामिल किया गया है। आमसभा में जिला साहू संघ के निर्वाचन प्रक्रिया पर भी चर्चा कराई गई। जिसमें जिले के प्रतिनिधि मंडल शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू से मुलाकात कर निर्वाचन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

आमसभा में डॉ. निरेंद्र साहू,  एलडी हिरवानी,  मोतीलाल साहू,  परमानंद साहू,  विप्लव साहू,  प्रभा साहू, घम्मन साहू, डीडी साहू,  नीरा साहू,  अंजू पूरन साहू,  शैलेन्द्र साहू,  तारा साहू,  हेमंत साहू,  चुम्मन साहू,  धरमदास साहू,  पूर्णिमा साहू,  भुवाल साहू,  मदन साहू,  हंसराज साहू, हेमंत साहू, भुवनेश्वर साहू, गयादास साहू,  शिवप्रसाद साहू, यशवंत साहू, भागवत साहू, कुलेश्वर साहू, गिरधारी साहू, रामबिलास साहू आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमरनाथ साहू व लविंद्र साव तथा आभार प्रदर्शन संगठन सचिव हेमंत साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news