दन्तेवाड़ा
नपा ने निकाली नशा मुक्ति अभियान रैली
08-Oct-2022 2:46 PM
बचेली, 8 अक्टूबर। मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिला के बचेली में पालिका द्वारा शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान रैली निकाली गई। महात्मा गंाधी की जयंती पर जनसमुदाय में जागरूकता जाने के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयेाजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को नशा मुक्ति रैली निकाली गई। पालिकाध्यक्ष पूजा साव ने कहा कि नशा आज एक बड़ी समस्या है, समाज में बढ़ते नशे की प्रवृति को रोकना हमारा दायित्व है। नशामुक्त वातावरण बनाने जरूरी है।