दन्तेवाड़ा

फोटो युक्त बनेगी निर्वाचक नामावली
09-Oct-2022 9:56 PM
फोटो युक्त बनेगी निर्वाचक नामावली

दंतेवाड़ा, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न पंचायतों में होने वाले उप निर्वाचन 2022 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

जिसमे प्रथम चरण में 7 अक्टूबर 2022 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण  भारत निर्वाचन आयोग की दिनांक 01 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना और जनपद पंचायत वार भागो में बांटना, जनपद पंचायत वार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना।
 
प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान/ सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संशोधन  के लिए 11 अक्टूबर निर्धारित है।

प्रारंभिक निर्वाचक नामावली की आधार पत्रक अनुसार पी.डी.एफ. ऑनलाईन, सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करना एवं मुद्रण ,जांच की जाएगी। चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायतवार पी.डी.एफ. तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना / रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनों प्रति में हस्ताक्षर करना।

पी.डी.एफ. सहित दोनों प्रति  जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना, जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौपना 12 अक्टूबर तक किया जाएगा।
जनपद पंचायत वार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना,निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना प्रारूप भेजने का कार्य 13 अक्टूबर तक किया जाएगा।

द्वितीय चरण में 14 अक्टूबर से  निर्वाचक नामावली के सबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे  तथा आपत्तियाँ प्राप्त करने के कार्य की शुरुवात की जाएगी।दावे /आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि व समय  शुक्रवार 21 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को 27 अक्टूबर 2022 तक दावा प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण 1 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। दावे आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील आदेश पारित होने के 5 दिन के भीतर की जा सकेगी। ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पी.डी.एफ तैयार करना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना का कार्य 7 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। 9 नवंबर 2022 तक अनुपूरक सूचियों मूल प्रारंभिक सूचियों   के साथ जोड़ा जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन  10 नवंबर 2022 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news