बिलासपुर

बिलासपुर रेल मंडल के नए डीआरएम पांडेय ने पदभार संभाला
10-Oct-2022 7:28 PM
बिलासपुर रेल मंडल के नए डीआरएम पांडेय ने पदभार संभाला

बिलासपुर, 10 अक्टूबर। रेलवे मंडल बिलासपुर के नए प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सभी शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल के विकास कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली और संरक्षा पर बल दिया।

कानपुर से बीटेक व एमटेक डिग्री प्राप्त पांडेय भारतीय रेल यातायात सेवा आईआरटीएस 1995 बैच के अधिकारी हैं। वे इससे पहले गोरखपुर में चीफ फ्रेट ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर थे।

उनका मंडल परिचालन प्रबंधक दानापुर, आगरा, झांसी, बेंगलूरु व वाराणसी मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक,  झांसी व बेंगलुरु मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बेंगलुरु मंडल में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, इंडियन रेलवेज इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट लखनऊ में डीन जैसे पदों पर कार्य करने का अनुभव प्राप्त है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news