दन्तेवाड़ा

कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की सराहना
13-Oct-2022 3:25 PM
कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की सराहना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 13 अक्टूबर।
जिला दन्तेवाड़ा में वृहद स्तर पर जैविक खेती के प्रमाणीकरण का कार्य की प्रक्रिया चल रही है। प्रमाणीकरण के कार्य को विधिवत मान्यता देने हेतु जिला दन्तेवाड़ा में विशेषज्ञ समिति द्वारा भ्रमण किया जा रहा है।
 इसी तारतम्य में डॉ. अजय सिंह राजपूत, क्षेत्रीय निदेशक, रिजनल काउन्सिल ऑफ आर्गेनिक फार्मिंग, डॉ. ए.बी. आसना, प्रबंध संचालक, बीज प्रमाणीकरण एवं सी.जी.ओ., सी.ई.आर.टी. छ.ग. श्री एम.एस. धु्रव जोनल डायरेक्टर कृषि बस्तर, डॉ अशोक यादव, सलाहकार भारत सरकार, डॉ. गगनेश शर्मा, निदेशक, एन.सी.ओ.एन.एफ., श्री सतीश अवस्थी, सहायक संचालक कृषि के नेतृत्व में उच्च स्तरीय अध्ययन दल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा के विभिन्न प्रादर्शों का अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान विशेषज्ञ समिति को कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नारायण साहू द्वारा प्रादर्शो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर आनंद नेताम, उप संचालक कृषि दन्तेवाडा, आकाश बडावे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भूमगादी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

समिति द्वारा अकाष्ठीय एवं वनोपज प्रसंस्करण इकाई, बायोफ्लॉक इकाई, पोल्ट्री हेचिंग एवं ब्रिडींग इकाई, साहीवाल डेयरी इकाई, व्हाइट पैकिंग बतख इकाई, अमरूद आर्चेड, मशरूम लैब आदि का अवलोकन किया गया।

तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यों की प्रशंसा की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news