दन्तेवाड़ा
भाजपा संगठन महामंत्री का दंतेवाड़ा दौरा
14-Oct-2022 3:17 PM
दंतेवाड़ा 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ संगठन के महामंत्री अजय जामवाल और संगठन मंत्री पवन साय गुरुवार को दंतेवाड़ा पहुंचे। संगठन के दोनों दिग्गजों ने सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर महाराजा प्रवीर चंद्र भंजदेव और बड़ी संख्या में दंतेवाड़ा सुकमा और बीजापुर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।