दन्तेवाड़ा

भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा
14-Oct-2022 10:17 PM
भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरा

सीएम का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झुमाझटकी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 14 अक्टूबर।
शुक्रवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बचेली नगर के मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर बजरंग चौक के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सीएम का पुतला फूंका।

पुतला जलाने के दौरान स्थानीय पुलिस ने रोकने की कोशिश की और जलते हुए पुतले पर पानी डाला। इसी बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से प्रत्येक जिलो में अत्याचार, लूट, हत्या जैसी जघन्य अपराध लगातार हो रहे हंै, कितु इस पर राज्य की भूपेश सरकार मौन है।

इस दौरान प्रदेश मंत्री भाजपा एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी मंडावी, बचेली मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, गौरंग साहा, लता मरकाम, सुनीता भास्कर, सुमन प्रभा यादव, पायल गुप्ता, सरीता उईके, सुमन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news