बस्तर

प्रभारी मंत्री ने निगम को दी लगभग सवा दो करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
22-Oct-2022 8:54 PM
प्रभारी मंत्री ने निगम को दी लगभग सवा दो करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 22 अक्टूबर।
बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर नगर निगम को लगभग सवा दो करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने शुक्रवार को देर शाम चंद्रशेखर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में भुतहा तालाब में 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, इसमें तालाब में टो वाल, स्टोन पिचिंग और इनलेट आउटलेट का कार्य शामिल है।

गांधी नगर वार्ड में  26 लाख की लागत से सीसी सडक़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने बस स्टैंड़ के पास आयोजित कार्यक्रम में  46 लाख 70 हजार रूपए की लागत से राजीव गांधी वाडऱ् और शांति नगर वार्ड में बनने वाले उचित मूल्य दुकान भवन का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां घर-घर कचरा संग्रहण के लिए दस वाहनों को भी लोकार्पित किया। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा शहर विकास पर किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं होगी,  सरकार द्वारा जनता की मांग पर चहुंमुखी विकास कार्य किया जा रहा है। यहां जनता की छोटी से छोटी समस्या के निदान पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा गढ़ रहे हैं, वहीं जगदलपुर शहर में भी विकास कार्यों को नई गति मिली है। सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन व महापौर  सफीरा साहू ने भी अपने उद्बोधन में शहर में हो रहे विकास कार्यों के संबंध में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, उदयनाथ जेंम्स, राजेश राय, पार्षद ललिता राव, कमलेश पाठक,  निगमायुक्त दिनेश नाग  सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news