बस्तर

पटेल-इंदिरा को कांग्रेसियों ने किया याद
01-Nov-2022 3:39 PM
पटेल-इंदिरा को कांग्रेसियों ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 1 नवंबर।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा राजीव भवन में इंदिरा गांधी बलिदान दिवस और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती गरिमा और शांति के साथ मनाई गई।
 कांग्रेसियों ने छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात अपने उद्बोधन में इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष/जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने देश के दोनों महान नेताओं की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंदिरा गांधी विश्व की महान महिला नेताओं में से एक थी।

दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास, सहज निर्णय, अनुशासन प्रियता, राजनीतिक कुशलता तथा कुशल नेतृत्व के बल पर वह विश्व के राजनीतिक पटल पर एक सशक्त तथा अविस्मरणीय राजनेता के रूप में सम्मानित हुई थीं। उन्होंने अपनी बुद्धि कौशल तथा साहस से यह सिद्ध कर दिया था कि नारी भी विश्व की गौरव गरिमा में बहुमुखी तथा चहुमुखी वृद्धि कर सकती है।

श्री शर्मा ने प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वल्लभ भाई  झावेर भाई पटेल जो सरदार पटेल के नाम से लोकप्रिय थे, वह एक भारतीय राजनीतिक थे। उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए देश के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई और एक एकीकृत स्वतंत्र राष्ट्र में अपने एकीकरण का मार्गदर्शन किया।

भारत और अन्य जगहों पर उन्हें अक्सर हिंदी उर्दू और फारसी में सरदार कहा जाता था।
प्रिदर्शनीय इंदिरा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान व बलिदानों को देश दुनिया कभी भुला नही सकती।
प्रमुख वक्ताओं में वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, जिला महामंत्री अनवर खान, आईटीसेल के प्रदेश महामंत्री योगेश पाणिग्रही आदि ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया जिन्होंने भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।

इस दौरान पापिया गाईन, अंजना नाग, जोहन सुता, कौशल नागवंशी, हरीश साहू, एस दंतेश्वर राव, सुरेंद्र झा, प्रवीण जैन,छबीश्याम तिवारी, मोईन अख्तर, अनुप तिवारी, राकेश मोर,नवल नाग, अजय बिसाई, हेमंत कश्यप, अंकित सिंह,दुशाल काले, रोहित पानीग्राही, विक्रम लहरे, सहित सेवादल,युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news