राजनांदगांव

मनोज बने राइस मिल एसो. के जिलाध्यक्ष
04-Nov-2022 3:54 PM
मनोज बने राइस मिल एसो. के जिलाध्यक्ष

राजनांदगांव, 4 नवंबर। जिला राईस मिल एसोसिएशन राजनांदगांव की विभिन्न विषयों पर एबिस ग्रीन में गत् 3 नवंबर को बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिलर एसोसिएशन राजनांदगांव के कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए सर्वसम्मति से मनोज अग्रवाल डोंगरगढ़ को अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से सुनील ओबरानी को चुना गया।

बैठक में निवृत्तिमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल,पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व सचिव विवेक जैन को उनके सफल कार्यकाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित गई। बैठक में जिला मिल एसोसिएशन राजनांदगांव के धर्मेंद्र काकरिया, अतुल अग्रवाल, नीरज खंडेलवाल, महेंद्र रुंगटा, रमणीक अग्रवाल, अभिषेक जैन, रितेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, फारूख खान, राजू अरोड़ा एवं जिला राइस मिल  एसोसिएशन के समस्त सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संतोष अग्रवाल ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news