महासमुन्द
पुलिस अफसरों-कर्मियों के तबादले
23-Nov-2022 3:02 PM
महासमुंद, 23 नवंबर। महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया है। ट्रांसफ र लिस्ट जारी कर दी गई है। अशोक वैष्णव का भी नाम शामिल है। उन्हें अजाक थाने का प्रभार सौंपा गया है।
उमाकांत तिवारी को खल्लारी का चार्ज सौंपा गया है। इसके साथ ही सूची में 18 सहायक उप निरीक्षक और 44 प्रधान आरक्षक के नाम भी शामिल हैं। इसी तरह सहायक उप निरीक्षक बिसाली राम ध्रुव को थाना बागबहरा से थाना महासमुंद भेज दिया गया है। सहायक उप निरीक्षक तिलक ठाकुर को थाना सरायपाली से थाना बागबाहरा ट्रांसफ र किया गया है। सहायक उप निरीक्षक दिलीप चौहान महासमुंद से खल्लारी थाने ट्रांसफ र किए गए हैं।