राजनांदगांव

हज यात्रियों के लिए राहत की खबर - रूबीना
25-Nov-2022 3:17 PM
हज यात्रियों के लिए राहत की खबर - रूबीना

हज यात्रा अब एक लाख रुपए हो गई सस्ती, उम्र सीमा को किया गया समाप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 नवंबर।
‘‘अखिल भारतीय हज कमेटी’’ से यह निर्णय हुआ है कि भारतीय हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है कि अब हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में भारत सरकार कटौती करेगी। इसके चलते अब हज यात्रियों को यात्रा पर लगभग एक लाख रुपए का कम खर्च आएगा। इससे हज यात्रियों को महंगी हज यात्रा से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह फैसला भारतवर्ष के समस्त राज्यों की हज समिति एवं हज कमेटी ऑफ  इंडिया की बैठक में लिया गया।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में देशभर के समस्त राज्यों की हज समिति एवं सेंट्रल हज कमेटी ऑफ  इंडिया की बैठक में हज यात्रियों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
इसमें अब हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में कटौती करने का भी महत्वपूर्ण फैसला भारत सरकार ने लिया है। इससे हज यात्रियों को यात्रा पर लगभग एक लाख की बचत होगी। इसके अलावा यात्रा से पूर्व प्राईवेट संस्थाएं अब यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं करेगी। भारत सरकार ने हाजियों के हित में फैसला लेते हाजियों को गैरजरूरी लंबे प्रोसेस के बजाय अब और अधिक सुविधाएं प्रदान करने की भी योजना बनाई है।
इससे हाजियों को हज कमेटी की लंबी चौड़ी प्रक्रिया से हज यात्रियों को नहीं गुजरना होगा। इसके अलावा अब हज हाउस का प्रयोग निर्धन और असहाय महिलाओं के उत्थान से जुड़े कार्यों के लिए भी किया जा सकेगा।
महिला हज यात्रियों को हज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने और यात्रा से संबंधी शिकायतों का निराकरण कराने महिलाओं की ही कमेटी गठित की जाएगी, जो पूरी यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की मदद करेगी। सउदी अरब सरकार ने हज यात्रा पर आने वाले यात्रियों की उम्र सीमा 65 वर्ष को समाप्त कर दिया है।
डॉ. रूबीना अल्वी ने कहा कि देशभर से बड़ी तादाद में मक्का मदीना को हज यात्री जाते हैं।
ऐसे में हज यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत वाली खबर है, क्योंकि महंगे हज की शिकायते अक्सर हजयात्री किया करते थे, लेकिन अब तकरीबन एक लाख रुपए तक हज सस्ता होगा। इसके लिए राज्य व केन्द्र सरकार को साधुवाद है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news