राजनांदगांव

भारत-पाक युद्ध के 51वें बरस को विजय दिवस के रूप में मनाया
16-Dec-2022 1:35 PM
भारत-पाक युद्ध के 51वें बरस को विजय दिवस के रूप में मनाया

शहीदों को याद करते निकली रैली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 दिसंबर ।
भारत-पाकिस्तान युद्ध के 51 साल पूर्ण होने के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने  शुक्रवार को शहर में रैली निकालकर गौरव स्थल में  विजय दिवस मनाया। रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 1971 में महज 13 दिन के भीतर पाकिस्तान को भारत ने धूल चटा दी थी। उस दौरान 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए भारतीय सैनिकों ने मजबूर कर दिया।

उसी के उपलक्ष्य में इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाय जाता है। 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध के मोर्चे पर करारी शिकस्त दी थी। उन्होंने बताया कि दोनों देश के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान के 9 हजार से ज्यादा सैनिक शहीद हुए थे। वहीं 3458 भारतीय सैनिकों ने भी देश की सुरक्षा के लिए शहादत दी थी। उन्हें याद करते हुए हर साल इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के हौसले हमेशा से बुलंद रहे। इधर विजय दिवस के अवसर पर शहर में रैली निकली। उन्होंने कहा कि हमेशा भारत की वैश्विक स्तर पर मजबूत सैन्य ताकत रहेगी। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख समेत एनसीसी कैडेट व पूर्व सैनिकगण शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news