राजनांदगांव

भागवत कथा से पूर्व नगर में निकली शोभायात्रा
16-Dec-2022 1:48 PM
भागवत कथा से पूर्व नगर में निकली शोभायात्रा

22 दिसंबर तक स्टेट स्कूल मैदान में होगा कथा
‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 15 दिसंबर ।
ओ-कान्हा महिला मंडल और सर्व महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय स्टेट हाईस्कूल में आज 16 से 22 दिसंबर तक भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व  भागवत पोथी शोभायात्रा सुबह बालाजी मंदिर गंज लाईन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होकर स्टेट हाईस्कूल पहुंची। शोभायात्रा में आयोजनकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। इसके साथ ही दोपहर 2.30 बजे से महात्म्य कथा प्रारंभ होगी।

ओ-कान्हा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना दास एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोनाकाल में दिवंगतों और अन्य पितरों को मोक्षार्थ देने के लिए भी उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी। पदाधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर से कथा प्रारंभ होकर 22 दिसंबर तक चलेगी। कथा दोपहर 2.30 से शाम 7.30 बजे तक होगा। महिलाओं ने बताया कि कल 17 दिसंबर को श्री शुकदेव आगमन कथा, 18 को श्री नृसिंह प्रागट्य कथा, 19 को श्री वामन जन्म, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, 20 को गोवर्धन उत्सव, 21 को कृष्ण-रूखमणी विवाह एवं 22 दिसंबर को कथा विराम, सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष कथा होगा। अंतिम दिन 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news