राजनांदगांव

नवनियुक्त सदस्य वीरेन्द्र ने ली शपथ
16-Dec-2022 3:11 PM
नवनियुक्त सदस्य वीरेन्द्र ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त सदस्य वीरेंद्र चौहान ने गुरुवार को नवा रायपुर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया।
प्रदेश के श्रम मंत्री शिव डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, श्रम एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, श्रम मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद, श्रम आयोग के उपाध्यक्ष बंटी, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम, हज कमेटी के अध्यक्ष इदरीश गांधी, रायपुर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के उपाध्यक्ष शिव ठाकुर, राजनांदगांव के पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, श्रम विभाग के सचिव अमृत खलको समेत अन्य गणमान्य नेतागण के सामने  नवनियुक्त  सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान नेताओं ने सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

श्रम मंत्री ने कहा कि नए सदस्य के नेतृत्व में मंडल द्वारा जरूरतमंद गरीबों और श्रमिकों का कल्याण होगा, जो भी योजनाएं संचालित हो रही है, उसका लाभ जरूरतमंदों को मिलेगा। अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक विकास तथा कल्याण की जिम्मेदारी मिली है, उस दिशा में कार्य करते मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन और सदस्यों के सहयोग से श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।

मंत्री गिरीश देवांगन ने मंच के माध्यम से मंत्री डॉ. शिव डहरिया को  जानकारी दी कि यह सभी आपके टीम के सदस्य बहुत ही ऊर्जावान और राजनीति के क्षेत्र में कुशल नेतृत्व के धनी हैं, क्योंकि जब मैं  कांग्रेस संगठन में प्रभारी महामंत्री के रूप में कार्य कर रहा था जो कि विगत 15 साल के भाजपा के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों में रहते अधिक से अधिक मेहनत कर  कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए निरंतर कार्य किया है, इनके अनुभव के आधार पर इनसे कार्य लिया जा सकता है। जिससे छत्तीसगढ़ शासन की समस्त जनहितकारी योजनाओं को अंतिम क्षण तक पहुंचाकर लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है। तत्पश्चात उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news