राजनांदगांव

अपर कलेक्टर मारकण्डेय नोडल अधिकारी नियुक्त
17-Dec-2022 2:48 PM
अपर कलेक्टर मारकण्डेय नोडल अधिकारी नियुक्त

राजनांदगांव, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का पंद्रहवा सत्र 1 दिसम्बर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक समाप्त होगा। विधानसभा सत्र के दौरान राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित प्राप्त विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण, सूचनाओं आदि की जानकारी समयावधि में छत्तीसगढ़ शासन, आयुक्त भू-अभिलेख एवं आयुक्त दुर्ग संभाग दुर्ग को प्रेषित किया जाना है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने इस कार्य के लिए अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री मारकण्डेय का कार्यालय दूरभाष क्रमांक 07744-223083, फैक्स नंबर 07744-224610 एवं मोबाईल नंबर 94255-40484 है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news