राजनांदगांव

सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के जरिये दी जानकारी
20-Dec-2022 10:18 PM
सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के जरिये दी जानकारी

राजनांदगांव, 20 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने सोमवार को जिला मुख्यालय खैरागढ़ के कलेक्टोरेट के सामने छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन खैरागढ़ कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रदर्शनी में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका अवलोकन नगर पालिका खैरागढ़ के पार्षद सुमित टांडिया एवं आम नागरिकों ने किया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया। 

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित शासकीय योजनाओं पर आधारित पम्पलेट, ब्रोशर का नि:शुल्क वितरण किया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news