दन्तेवाड़ा

ईनामी महिला नक्सली का समर्पण
22-Dec-2022 9:54 PM
ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 22 दिसम्बर।
दंतेवाड़ा पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए अभियान अंतर्गत बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। 

ईनामी महिला नक्सली नें पुलिस उपमहानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विनय सिंह और पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष घर वापसी की।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस द्वारा नक्सली संगठन में कार्यरत लीडरों से लगातार अपील की जा रही है। जिसमें कहा गया कि नक्सलियों की शोषक विचारधारा से दूर होकर शासन की मुख्यधारा में जुड़े। जिससे सम्मानित नागरिक का जीवन व्यतीत कर सकें। इसके फलस्वरूप भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत केएएमएस अध्यक्षा कुमारी हेमला (27 वर्ष) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली लीडर बीजापुर जिले के गंगालूर थाना की निवासी हंै।

तिम्मेनार मुठभेड़ में प्रमुख भूमिका
नक्सली लीडर कुमारी विभिन्न नक्सली वारदातों में प्रमुख भूमिका निभा चुकी है। इनमें वर्ष 2018 मेंं तिम्मेनार मुठभेड़ प्रमुख रूप से शामिल है। जिसमें 8 जवान शहीद हुए थे। इसी कड़ी में वर्ष 2017 में  बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत दुगेली गांव में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल थी। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली लीडर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का का पुरस्कार घोषित किया गया था। ज्ञात हो कि घर वापस आइए अभियान अंतर्गत 567 नक्सलियों ने घर वापसी की है, इनमें 147 नक्सली लीडर भी प्रमुख रूप से शामिल है। कुमारी हेमला के समर्पण में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 230 वींं वाहिनी के आसूचना शाखा का सराहनीय योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news