दन्तेवाड़ा

बड़े गुडरा बैंक में लिंक फेल, खाताधारक लौटे निराश
23-Dec-2022 8:54 PM
बड़े गुडरा बैंक में लिंक फेल, खाताधारक लौटे निराश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 दंतेवाड़ा 23 दिसंबर।
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण विकासखंड अंतर्गत बड़े गुडरा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में शुक्रवार दिन भर तकनीकी खराबी की वजह से लिंक फेल था। इसकी फलस्वरूप बैंक में जमा और निकासी का कार्य नहीं हो सका।

इस संबंध में शाखा प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि बैंक का सर्वर डाउन हो गया है। इसी कड़ी में लिंक फेल होने की वजह से जमा और निकासी का कार्य नहीं हो सका।

उल्लेखनीय है कि इस समय राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिसमें किसानों के बैंक खाते में धान खरीदी की राशि जमा होती है। जिसे निकालने बड़ी संख्या में किसान बैंक पहुंच पहुंचते हैं। बैंक परिसर में खाताधारक खाताधारक शुक्रवार को बैंक पहुंचे। लिंक फेल होने की वजह से जमा और निकासी नहीं हो सका।

माहराकरका गांव के किसान जिंदा कुंजाम, लिंगा कुंजाम शुक्रवार पैसे निकालने बैंक पहुंचे जहां उन्हें लिंक फेल होने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पैसे नहीं निकलने की वजह से उन्हें उधार लेकर अपने कार्यों को करना पड़ रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news