कोण्डागांव

लैंगिक उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा रोकने कैंडल मार्च निकाल किया जागरूक
24-Dec-2022 3:12 PM
लैंगिक उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा रोकने कैंडल मार्च निकाल किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 24 दिसंबर।
लैंगिक समानता पर शपथ रैली एवं कैंडल मार्च महिला समूह के द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ कर पूरे शहर में रैली निकाली गई। इस दौरान बढ़ रहे घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूक होने का संदेश दिया गया, साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा सभी को शपथ भी दिलवाई गई।
केंद्र सरकार के दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत लिंग भेद और महिला हिंसा को रोकने के लिए नगर पंचायत केशकाल के द्वारा शुक्रवार देर शाम महिला समूह के द्वारा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने महारैली का आयोजन किया गया। महारैली नगर पंचायत केशकाल से होते हुए विश्रामपुरी चौक तक रैली निकाली गई।

समाज को जागरूक करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी
केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर ने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव महिला घरेलू हिंसा के प्रति समाज को जागरूक करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य महिलाओं में लिंग आधारित हिंसा के बारे में महिलाओं को संवेदनशील बनाना और उन्हें ऐसी हिंसा से निपटने में मदद करने के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्र के बारे में जागरूक करना है। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और जमीनी स्तर पर इसे समाप्त करने के लिए तैयार करने में मदद करेगा। इस दौरान नगर पंचायत सीएमओ समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news