रायपुर

कांग्रेसी कल मनाएंगे पार्टी का स्थापना दिवस
27-Dec-2022 6:33 PM
 कांग्रेसी कल मनाएंगे पार्टी का स्थापना दिवस

रायपुर, 27 दिसंबर। बुधवार 28 दिसंबर को  कांग्रेस 138 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इसे सभी कांग्रेसजन स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों (सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई) शामिल होंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news