कोण्डागांव

राष्ट्रीय जंबूरी : छत्तीसगढ़ को 4 स्पर्धाओं में मिला ए ग्रेड
17-Jan-2023 9:30 PM
राष्ट्रीय जंबूरी : छत्तीसगढ़ को  4 स्पर्धाओं में मिला ए ग्रेड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 17 जनवरी।
छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राओं ने भारत स्काउट व गाइड के 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए 4 प्रतियोगिताओं में ए ग्रेड प्राप्त किया।  जंबूरी में कोण्डागांव जिला से 14 सदस्य टीम शामिल हुए।
 
राजस्थान के रोहट पाली में 4 से 10 जनवरी तक आयोजित हुई राष्ट्रीय जंबूरी में छत्तीसगढ़ की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। छत्तीसगढ़ के लड़कियों की सुरक्षा से जुड़े साइंस प्रोजेक्ट के प्रति भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। छत्तीसगढ़ कांटीजेंट ने दो संयुक्त प्रतियोगिता राज्य प्रदर्शनी व एथेनिक शो में 1 ग्रेड प्राप्त किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया गया था। 

इसी तरह स्काउट विंग ने मार्च पास्ट तथा गाइड विंग ने फिजिकल डिस्प्ले में ए ग्रेड प्राप्त किया। साथ ही संयुक्त प्रतियोगिताओं में ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, कलर पार्टी ,पेजेंट शो, फूड प्लाजा फोक डांस में भी बी ग्रेड मिला ।स्काउट विंग की स्पर्धा कैंप फायर व फिजिकल डिस्प्ले तथा गाइड विंग की स्पर्धा स्टेट गेट व रंगोली में भी बी ग्रेड हासिल किया।

भारत स्काउट गाइड के राज्य सचिव कैलाश सोनी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ से 381 की संख्या वाला दल राष्ट्रीय जंबूरी में सम्मिलित हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ के 24 जिलों से लगभग 300 स्काउट- गाइड सहित राज्य मुख्यालय स्टॉफ, सर्विस रोवर्स व रेंजर्स शामिल थे। 

प्रतियोगिताओं के अलावा स्काउट गाइड ने एडवेंचर , फन गेम्स, नाइट हाईक  आदि गतिविधियों में सक्रीय रूप से भागीदारी निभाई। कोण्डागांव जिले के जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) भीषभदेव साहू एवं संगीता सोरी रेंजर लीडर नेतृत्व में स्काउट गाइड के साकी राम दहीकोंगा, ओम कुमार भंडारसिवनी ,शैलेंद्र मरकाम सिंगनपुर ,देवेंद्र नेताम मालगांव, नोहरू राम नेताम चिपावन्ड, चंद्रेश कुमार पिपरा, कुंती नेताम दहीकोंगा,निंदिता मौर्या मालगांव, सोनम मरकाम भंडारसिवनी ,दीप्ति सोरी सिंगनपुर, कविता मंडावी सिंगनपुर ,गायत्री नेताम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मालगांव कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर कोण्डागांव जिला का नाम रोशन किया।

 इस टीम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर दीपक सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल एवं भारत स्काउट एवं गाइड के समस्त सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोण्डागांव छत्तीसगढ़।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news