महासमुन्द

राष्ट्रधर्म सर्वोपरि-द्वारिकाधीश
29-Jan-2023 2:55 PM
राष्ट्रधर्म सर्वोपरि-द्वारिकाधीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 जनवरी।
बागबाहरा स्थित विधायक कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विधायक कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर ने की। वहीं विशेष अतिथि की आसंदी पर मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु महानंद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हीरा सेतराम बघेल विराजमान रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा-अर्चना शुरू हुई तत्पश्चात संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव के कर कमलों से झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ, तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने बताया कि आज हम गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, लेकिन 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाने का इतिहास जनवरी माह की 26 तारीख से जुड़ा हुआ है।
जब 31 दिसंबर 1930 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर कांग्रेस के अधिवेशन में 26 जनवरी को पूर्ण स्वाधीनता की घोषणा की। तब से यह दिन यादगार हो गया था।

और स्वतंत्रता पश्चात इस दिन का महत्व बनाए रखने के लिए 3 साल बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान इसी दिन लागू किया गया। और तब से इस दिन को गणतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।

अपने उद्बोधन के दौरान राष्ट्र धर्म के ऊपर बोलते हुए संसदीय सचिव श्री यादव ने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है भारत के प्रत्येक नागरिक को जहां यह देश विशेष जीवन के सभी मौलिक अधिकारों को प्रदान करता है वहीं प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि वह राष्ट्र रक्षा के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए सज्ज रहे।

राष्ट्र धर्म से अभिप्राय राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों से होता है। राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के जो कर्तव्य हैं, उन्हीं को राष्ट्रधर्म कहा जाता है। राष्ट्र धर्म के विषय में वेद में कहा गया है कि पृथ्वी मेरी माता है और मैं इसका पुत्र हूं। इसीलिए हमेशा हमें अपने राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरीश पांडे, मजीद खान, फूलसिंह ध्रुव, जीवन बाला शर्मा, राजेश सोनी, शहजान पाशा, नवनीत सलूजा, भक्त राम, मांझी ओम प्रकाश साहू, मयंक शर्मा, दुर्गा सादर, वैदेही महानंद, दिनेश मोगरे, रमेश साहू, राहुल यादव, धर्मेंद्र ठाकुर अधिवक्ता, अब्दुल  खान अधिवक्ता, लेखराम दीवान, देवेश साहू, बंसीलाल चंद्राकर, ताम्रध्वज बघेल, अजय ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, करतार नायक,  लोकेश दीवान, खोमेश साहू , संजू अग्रवाल, मोहित पांडे ,सेवती ध्रुव, टिकेश्वरी दीवान सहित बागबाहरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण तथा बड़ी संख्या में बागबाहरा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news